गिरिडीह के बिरनी में हुई डकैती का खुलासा:धनबाद से 4 आरोपी गिरफ्तार, 55 हजार रुपए और दो बाइक बरामद

गिरिडीह पुलिस ने बिरनी थाना क्षेत्र में हुई डकैती के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने धनबाद के मातारी फुटबॉल मैदान से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद मोहतमिम, करण दास उर्फ दास बाबू, मोहम्मद गुलजार अंसारी और मोहम्मद हातिम शामिल है। गिरिडीह एसपी ने बताया कि व्यापारी सुरेश मोदी के घर में हुई डकैती की शिकायत के बाद बिरनी पुलिस ने आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले की जांच के लिए सरिया बगोदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टेक्निकल टीम और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया। 13 लोगों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि कुल 13 लोगों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 55 हजार रुपए नकद, दो बाइक, पांच मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया है। डकैतों ने रात करीब एक बजे बाड़ी में रखी बांस की सीढ़ी का इस्तेमाल कर घर में प्रवेश किया था। उन्होंने हथियार के बल पर घर के बुजुर्ग सदस्य को धमकाकर अन्य कमरों के दरवाजे खुलवाए और महिलाओं व बच्चों समेत सभी को डरा-धमकाकर अलमारी में रखे गहने, नकदी और किराना दुकान की कैश तिजोरी से रुपए लूट लिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *