खरगोन बस स्टैंड स्थित फव्वारा चौक का नाम दिवंगत संत सियाराम बाबा के नाम पर करने की मुहिम शुरू हुई है। स्थानीय लोगों ने चौक का नामकरण संत के नाम पर करने की मांग की है। यहां मकर संक्रांति के अवसर पर बाबा की 34वीं पर विशेष आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। ‘वे यहां श्रद्धालुओं से धर्म-कर्म पर चर्चा करते थे’
संत के अनुयायी तिलोक सोनी (टिल्लू बाबा) ने बताया कि संत सियाराम बाबा जब नागलवाड़ी जाते या भट्ट्यान बुजुर्ग से लौटते, तो इसी चौराहे पर रुककर श्रद्धालुओं से धर्म और कर्म पर विचार-विमर्श करते थे। आश्रम के कार्यों के लिए भी वे यहां से गुजरते थे। हम चौराहे के नामकरण को लेकर नगर पालिका को लिखित मांग पत्र देकर अवगत कराएंगे। निशुल्क भोजन की परंपरा आज भी जारी
अनुयायी अनूप परसाई के अनुसार, संत सियाराम बाबा के नर्मदा आश्रम में निशुल्क भोजन की परंपरा आज भी जारी है। वे नर्मदा तट पर रहकर विश्व में प्रसिद्ध हुए। उनकी प्रेरणा से शहर के कई मंदिरों में प्रत्येक गुरुवार को खिचड़ी का वितरण किया जा रहा है। मकर संक्रांति पर आयोजित कार्यक्रम में करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया, जो बाबा के प्रति लोगों की अटूट श्रद्धा को दर्शाता है।


