गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई:पचंबा में अवैध कोयला लदा तीन ट्रक जब्त, दो ट्रक चालक गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी तैयारी

गिरिडीह पुलिस ने अवैध कोयला तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पचंबा थाना क्षेत्र के बुढ़वाआहार के समीप छापेमारी कर अवैध कोयला लदा तीन ट्रक जब्त किया है। वहीं दो ट्रक चालकों को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जिन ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया गया है उनमें बिहार के रहने वाले चितरंजन सिंह और बंगाल का रहने वाला कलटू खान शामिल है। एक ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। गिरिडीह एसपी को मिली थी सूचना मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरिडीह के रास्ते होते अवैध कोयला लदी ट्रक बिहार की ओर जा रही है। इसी सूचना के बाद गिरिडीह के एसपी ने डीएसपी कौसर अली को छापेमारी करने का निर्देश दिया। जिसके बाद डीएसपी कौशर अली और पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम छापेमारी करने के लिए निकली। तीन ट्रक किया जब्त इसी दौरान पचंबा थाना क्षेत्र के बुढ़वाआहार के समीप तीन अवैध कोयला लदी ट्रक को पुलिस की टीम ने पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान एक ट्रक का चालक मौके पर से भागने में सफल हो गया, जबकि दो ट्रक चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार दोनों ट्रक चालकों को जेल भेज दिया है और कोयला तस्करी में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और सिंडिकेट के सदस्यों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *