गोड्‌डा चालक को अपराधियों ने मारी गोली:ललमटिया के हुर्रासी कोयला खदान की घटना, हाईवा चालक घायल

गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र स्थित हुर्रासी कोयला खदान के नजदीक हाईवा चालक को बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर फरार हो गया। इस घटना में चालक के हाथ में गोली लगने से चालक घायल हुआ है। घटना के बाद घायल को महागामा रेफर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायल का इलाज चल रहा है। वहीं घायल की पहचान मो फ़ैयाज अंसारी ग्राम चित्रकोठी थाना ललमटिया जिला गोड्डा के रूप में हुई है। ड्यूटी जाने के दौरान मारी गोली घायल फैयाज ने बताया कि वो बाइक से ड्यूटी जा रहा था। इसी क्रम में ये घटना घटी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अस्पताल पहुंचकर महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आज़ाद व इंस्पेक्टर उपेंद्र महतो ने घायल से घटना की जानकारी ली। हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। वहीं घायल को गोली लगने के बाद रेफरल अस्पताल में गोली निकाल लिया गया है। ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ अर्चना मिश्रा ने बताया कि घायल को बाएं हाथ में गोली लगकर पार हो चुका है और घायल खतरे से बाहर है। बेहतर उपचार के लिए घायल को सदर अस्पताल गोड्डा रेफर किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *