गिरिडीह में उसरी नदी में डूबने से युवक की मौत:शव आदर्श नगर घाट पर मिला, परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था

गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्श नगर घाट स्थित उसरी नदी से एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान भलसुमिया निवासी 40 वर्षीय नुनूलाल हेंब्रम के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीण सुशील शर्मा के अनुसार, नुनूलाल सोमवार सुबह लगभग 9 बजे हर रोज की तरह शौच के लिए नदी की ओर गए थे। वहां पांव फिसलने से वे नदी में गिर गए और तेज बहाव में बह गए। परिजनों ने उन्हें खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन वे नहीं मिले। नदी में शव उपलाता मिला मंगलवार दोपहर को आदर्श नगर स्थित कब्रिस्तान के पास नदी में उनका शव उपलाता मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। नुनूलाल अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उनके पीछे पत्नी और तीन बच्चे हैं। उनकी मृत्यु से परिवार के सामने भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। परिवार वालों ने प्रशासन और सरकार से न्याय और आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *