गिरिडीह में चोरों ने की नगद और जेवरात की चोरी:कैश समेत 2 लाख की संपत्ति ले गए चोर, परिवार के सदस्य घर में ही थे मौजूद

गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के ठाकुर बाड़ी टोला में चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखे नगदी समेत 2 लाख की जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घर में परिवार सो रहा था और नींद खुलने के बाद उन्हें चोरी की जानकारी मिली। घटना को लेकर भुगतभोगी पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि चोरों ने उनके घर से अलमीरा का ताला तोड़कर उसमें रखा लगभग 60 हजार नगद व सोने चांदी का जेवर सहित 2 लाख से अधिक की संपति चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह पूरा परिवार रात को खाना खा कर सो गया था। इसी बीच लगभग दो से तीन बजे रात के बीच चोरों ने घटना को अंजाम दिया। इसकी सूचना सरिया पुलिस को दिया गया है। सूचना मिलने के बाद सरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं, इस मामले में सरिया थाना के एसआई निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि चोरी की घटना की सूचना मिली थी। इसी को लेकर जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। निरक्षण के दौरान देखा गया कि घर के अंदर अलमीरा का सारा समान नीचे बिखरा हुआ था। जिसने भी चोरी की घटना को अंजाम दिया, उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *