हॉस्टल के लिए निकली नाबालिग लापता, पिता ने दिया आवेदन

डुमरी | डुमरी थाना क्षेत्र के मझगांव पंचायत के कोठी गांव निवासी हरेंद्र भगत ने डुमरी थाने में आवेदन देते हुए कहा कि मेरी बेटी सोनी किस्पोट्टा (16) विगत 16 जून सुबह 6 बजे अपने घर से (हॉस्टल) उर्सुलाइन बालिका हाई स्कूल टांगों जाने के लिए निकली थी। वही 17 जून को हॉस्टल फोन कर पूछा गया कि सोनी हॉस्टल पहुंची है। तो वहां से पता चला कि हॉस्टल नहीं पहुंची है। जिसके पश्चात हमलोगों के द्वारा इधर उधर पता करने पर कुछ पता नहीं चला। वही उसके कॉपी में एक कागज का टुकड़ा मिला जिसमें 7303275821 नंबर लिखा हुआ था। जब हमलोगों के द्वारा नंबर पर कॉल कर पूछा गया तो पता चला कि सोनी किस्पोट्टा दिल्ली जा रही है। वही हम जिसे कॉल किए थे उसके द्वारा 9234003113 नंबर दी। जब उस नंबर पर कॉल किया गया तो कॉल नहीं उठाया जा रहा है। जिसके पश्चात थाने में आवेदन देकर बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *