गिरिडीह में तेज हवा-बारिश में कई इलाकों में गिरे पेड़:कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त, घरों के उड़े छप्पर; गर्मी से लोगों को मिली राहत

गिरिडीह जिले में शनिवार की दोपहर बाद तेज हवा और बारिश हुई। इससे जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं कई स्थानों पर काफी नुकसान भी हुआ। कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ वाहनों और घरों पर गिर गए। गिरिडीह में करीब दो घंटे तक लगातार तेज बारिश हुई। इसके साथ ही तेज रफ्तार में हवा भी चली। इस कारण शहर के कई जगह पर पेड़ गिरने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं, बिजली के पोल व तार गिरने से बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह से जिले भर में प्रभावित हो गई। आठ बाइक और एक कार क्षतिग्रस्त
पचंबा थाना क्षेत्र में आठ बाइक के साथ एक कार टूटे पेड़ के नीचे दब गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। शहरी क्षेत्र के सदर अस्पताल, एसपी आवास, हुट्टी बाजार, भंडारीडीह, पचंबा आदि कई क्षेत्रों में पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित हुआ। बगोदर के दोंदलो में विशालकाय पेड़ सड़क पर गिरा कई घरों के छप्पर उड़ने के साथ-साथ बिजली के तार व पोल भी टूट कर गिर गए। बारिश रुकने के बाद नगर निगम के कर्मी राहत कार्य में जुट गए। वहीं, बगोदर के दोंदलो में विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे रोड जाम लग गया। इधर, तेज हवा और बारिश के कारण सबसे अधिक नुकसान आम, जामुन और कटहल की फसल को हुआ है। मुफ्फसिल थाना इलाके के तीनकोनिया में कटहल और आम के पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। बदडीहा में भी कई पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। शहर के शास्त्रीनगर में बिजली की तार टूट गई। तेज हवा में पपरवाटांड में एक मकान का छप्पर भी उड़ गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *