पलामू में पुलिस और तृतीय सम्मेलन पीपुल्स कमेटी (टीएसपीसी) के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो उग्रवादियों के घायल होने की आशंका है। साथी उग्रवादी उन्हें लेकर फरार हो गए। मनातू के होटवार जंगल में सर्च अभियान चलाया गया पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का 10 लाख का इनामी कमांडर शशिकांत गंझू का दस्ता कोई बड़ी वारदात करने की योजना बना रहा है। एसपी अभियान राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मनातू के होटवार जंगल में सर्च अभियान चलाया गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से कई सामान बरामद किया उग्रवादियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से कई सामान बरामद किया। एसपी रीष्मा रमेशन ने पुष्टि की कि मुठभेड़ शशिकांत के दस्ते के साथ हुई। 2 मई को भी हुई थी शशिकांत के दस्ते के साथ मुठभेड़ यह पिछले 16 दिनों में शशिकांत के दस्ते के साथ दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले 2 मई को तरहसी थानाक्षेत्र के सिंजो महुअरि जंगल में भी मुठभेड़ हुई थी। एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार अभियान जारी है।


