बोकारो में तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश:शाम 4 बजे ही छा गया अंधेरा, गर्मी से लोगों को मिली राहत

बोकारो में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली और दोपहर बाद चार बजे ही ऐसा अंधेरा छा गया, जैसे रात के आठ बज गए हों। आसमान में काले बादल घिर आए। कुछ ही पलों में तेज हवा, बिजली की चमक और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। शाम में अंधेरा होने से सिटी सेंटर क्षेत्र में दुकानों में लाइट जलानी पड़ गई। लोग जहां दिनभर की चिलचिलाती गर्मी से परेशान थे, वहीं इस बदले मौसम ने सबको राहत दी। तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश ने बढ़ते तापमान को कम कर दिया। आगे भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
लगातार एक घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इस सुहाने मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। कुछ लोग छतों और बालकनियों में खड़े होकर बारिश का आनंद लेने लगे, तो कई लोग सड़क पर भीगते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इस बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों के लिए भी यह फायदेमंद साबित हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *