गिरिडीह में नक्सली तालो मरांडी गिरफ्तार:काफी समय से चल रहा था फरार, रिश्तेदार से मिलने जाते वक्त पकड़ा गया

गिरिडीह पुलिस ने वांटेड नक्सली तालो मरांडी उर्फ सुनील मरांडी को गिरफ्तार कर लिया है। वो लंबे समय से फरार चल रहा था और झारखंड-बिहार के सीमावर्ती इलाके में समय-समय पर नक्सली घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहा था। नदी को पार कर जा रहा था रिश्तेदार के घर गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली चकाई (जमुई, बिहार) का रहने वाला है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तालो मरांडी अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के बलिहारी गांव के चोलखो नदी को पास करते हुए अपने रिश्तेदार के घर जा रहा है। विभिन्न थाना में कई नक्सली कांड से संबंधित मामले दर्ज हैं इसी सूचना के बाद एसएसबी समेत जिला पुलिस जवानों के साथ इलाके में छापेमारी की गई और फरार नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि तालो मरांडी के खिलाफ विभिन्न थाना में कई नक्सली कांड से संबंधित मामले दर्ज हैं। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *