रामगढ़ में फायरिंग करने के आरोप में चार पकड़े गए:लेवी के लिए होने वाली थी मीटिंग, पुलिस ने सादे लिबास में पहुंच किया गिरफ्तार

रामगढ़ पुलिस ने अमन श्रीवास्तव गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक नाबालिग है। इन पर पतरातू थाना क्षेत्र के एमजीपीसीएल कंपनी द्वारा बनाए जा रहे रेलवे फ्लाई ओवर ब्रीज पर फायरिंग करने का आरोप है। आरोपियों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना पर की गई। एसपी अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार, शहादत अंसारी और एहसान अंसारी शामिल हैं। वहीं, इनके साथ एक नाबालिग भी पकड़ा गया है। एसपी के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि पतरातू थाना क्षेत्र अन्तर्गत ऐलेक्सा रिसोर्ट, तालाटांड में कंपनी के प्रतिनिधि के साथ अमन श्रीवास्तव गिरोह के सदस्य मीटिंग करने वाले हैं। इसके बाद एक टीम बनाकर पुलिसकर्मी सादे लिबास में मौके पर पहुंचे। भागने के प्रयास में दो पकड़े गए यहां दो लोगों के पास जाकर पूछताछ किया गया, तो वे अपना नाम पता छुपाने लगे और भागने का प्रयास करने लगे। उन्हें पकड़ा गया और कड़ाई से पूछताछ की गई। इनमें से एक ने अपना नाम दीपक कुमार, दूसरे ने शहादत अंसारी बताया। पुलिस ने इनके पास से नौ एमएम का लोडेड देशी पिस्टल भी बरामद किया है। रेकी कर रहे तीन में दो पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि मीटिंग की प्लानिंग होटवार जेल मे बंद अमन श्रीवास्तव गिरोह के रियाज अंसारी, अमन श्रीवास्तव, शिव शर्मा, रतन सिंह ने की थी। इन लोगों को मीटिंग कर लेवी की राशि तय करनी थी। उस मीटिंग को अंजाम देने के लिए ऐलेक्सा रिसोर्ट के बाहर तीन लोग रेकी कर रहे थे। इसमें से एहसान अंसारी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *