सारंडा में आईईडी विस्फोट, बच्ची की मौत:परिवार संग जंगल में पत्ता तोड़ने गई थी, आईईडी पर पैर रखने से हुई घटना

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूर नक्सल प्रभावित जराईकेला थाना क्षेत्र के राधापोडा जंगल में आईईडी विस्फोट में एक दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची अपने परिजनों के साथ पत्ता तोड़ने गई थी। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए आईईडी की चपेट में आ गई। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना में बच्ची के दोनों पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मृतका की पहपचान सनियारो गागराई के रूप में की गई। इधर, घटना की सूचना पर जराईकेला पुलिस शव की बरामदगी का प्रयास कर रही है। वहीं, घटना की पुष्टि मनोहरपुर के डीएसपी जयदीप लकड़ा ने की है। पहले भी कई ग्रामीण आ चुके हैं चपेट में सूत्रों के अनुसार, कोल्हान व सारंडा जंगल में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष लिडर कैंप किए हुए हैं। इसके लिए सुरक्षाबल जंगलों में अभियान चला रही है। नक्सलियों द्वारा अपने आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए गुप्त स्थानों पर आईईडी छुपा कर रखा जाता है। अब तक 11 ग्रामीणों के अलावा कई सुरक्षाकर्मी भी आईईडी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। काफी आईईडी बरामद किए गए हैं
10 अक्टूबर 2023 से जिला पुलिस व सीआरपीएफ के द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र में सर्चिंग अभियान शुरू किया गया था। जिससे अबतक काफी संख्या में सुरक्षाबलों ने आईईडी को बरामद करने में सफलता हासिल किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *