भास्कर न्यूज|गिरिडीह राष्ट्रीय जनता दल गिरिडीह ने सर जेसी बोस चौक पर गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। राजद कार्यकर्तओं ने अमित शाह इस्तीफा दो, भीमराव अंबेडकर का अपमान नहीं चलेगा, जैसे नारे लगाए। राजद जिलाध्यक्ष नाथेश्वर ठाकुर ने कहा, देश के 90% से अधिक वंचित, उपेक्षित, शोषित, दलित, पिछड़े, गरीब, अल्पसंख्यक और समता, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, और संविधान में यकीन रखने वाले न्यायप्रिय लोगों के लिए बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर भगवान से कम भी नहीं है। भीम राव अंबेडकर का अपमान कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस की साजिश का परिणाम बताया। बाबा साहेब ने करोड़ों लोगों को नारकीय जीवन से छुटकारा दिलाकर उनको अधिकार और समाज में बेहतर जीने की संवैधानिक व्यवस्था दी । इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मंटू यादव, महासचिव इनाम आलम, जमुआ विधान सभा प्रभारी सफदर अली, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष इरफान अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष दशरथ यादव, प्रदेश सचिव कामरान अंसारी, अल्तमस अंसारी आदि कार्यकर्ता ने रोष जताया।


