विभा सिंह को भारत सरकार ने बैंक वूमेन उत्कृष्ट पुरस्कार से किया सम्मानित

भास्कर न्यूज | गिरिडीह झारखंड राज्य को-ऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन विभा सिंह को राष्ट्रीय को-ऑपरेटिव यूनियन के चेयरमैन दिलीप घोष ने 15 दिसंबर को गोवा में उत्कृष्ट वूमेन पुरस्कार से सम्मानित किया। िजससे झारखंड को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारियों में खुशी लहर है। 75 वर्ष की इतिहास में पहली बार को-ऑपरेटिव बैंक चेयरमैन को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। झारखंड को-ऑपरेटिव बैंक 100 करोड़ की घाटे में चल रही थी। विभा सिंह को-ऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन बनते ही अपने डेढ़ वर्ष की कार्यकाल में मेहनत करके बैंक को घाटे से उबारते हुए 66.68 करोड़ का लाभ िदलाने में सफल हुई। इसके िलए भारत सरकार की ओर से उन्हें सम्मानित िकया गया। विभा सिंह ने बताया कि डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण दिए जाने, राज्य की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना में लाभ मिल सके। उसके लिए को-ऑपरेटिव बैंक ने जीरो बैलेंस पर खाता खोलने का काम किया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *