गिरिडीह में राशन नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश:बिरनी में सैकड़ों कार्डधारियों ने किया आपूर्ति कार्यालय का घेराव

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड में राशन कार्डधारियों को दो महीने का राशन नहीं मिलने से विवाद बढ़ गया है। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं और कार्डधारियों ने आपूर्ति कार्यालय का घेराव कर दिया। पूर्व प्रमुख सीताराम सिंह के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में हजारों ग्रामीण और महिलाएं शामिल हुईं। जून में तीन महीने का राशन एक साथ मिलना था: प्रदर्शनकारी प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बीडीओ कार्यालय ने जून में तीन बार राशन वितरण का वादा किया था। इस वादे के मुताबिक 1 से 15 जून के बीच जून और जुलाई का राशन देना था। 16 से 30 जून के बीच अगस्त का राशन बांटा जाना था। उप प्रमुख शेखर सुमन ने बताया कि अब तक कार्डधारियों को सिर्फ जून का राशन मिला है। विभाग के निर्देश के अनुसार जून में तीनों महीने का राशन एक साथ मिलना था। इसी मांग को लेकर लोगों ने आपूर्ति कार्यालय का घेराव किया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *