धनबाद पहुंचे नए जोनल IG:अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था पर की चर्चा, मुहर्रम को लेकर दिए निर्देश

बोकारो प्रक्षेत्र के नए आईजी क्रांति कुमार गड़देशी ने मंगलवार को धनबाद का दौरा किया। जोनल आईजी बनने के बाद यह उनका धनबाद का पहला दौरा था। समाहरणालय सभागार में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आईजी ने एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और सभी डीएसपी के साथ बैठक की। उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। धनबाद में होने वाले अपराधों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। लंबित मामलों के जल्द निपटारे पर जोर दिया गया आईजी ने पुलिस को जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करने के निर्देश दिए। लंबित मामलों के जल्द निपटारे पर जोर दिया गया। आगामी मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *