कोडरमा थाना क्षेत्र के इन्दरवा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बिजली के पोल लगाने के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के नवादा निवासी टाटा राजवंशी के रूप में हुई है। मृतक के सहयोगी रौशन कुमार ने बताया कि वे एक निजी कंपनी के लिए इन्दरवा से सलेडीह गांव तक बिजली के पोल लगाने का काम कर रहे थे। मंगलवार को शुरू हुए इस काम में 8-9 लोग लगे थे। 8 पोल लगाने के बाद जब अगला पोल उठाया गया, वह ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार से टकरा गया। जूते पहने होने के कारण अन्य कर्मचारियों को कोई नुकसान नहीं हुआ करंट लगने से सभी कर्मचारी गिर गए। जूते पहने होने के कारण अन्य कर्मचारियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन नंगे पैर काम कर रहे टाटा राजवंशी को तेज झटका लगा। सदर अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई। बिजली विभाग के एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि यह काम RDSS योजना के तहत किया जा रहा था। इसका उद्देश्य ट्रांसफॉर्मर का लोड कम करना और नंगे तारों को केबल वायर से बदलना है। यह काम MS स्टार राइजिंग कंपनी को दिया गया था। मृतक के परिवार को मुआवजा देने की जिम्मेदारी भी इसी कंपनी की होगी।


