साहिबगंज में हूल दिवस पर लाठीचार्ज का विरोध:रामगढ़ में भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

रामगढ़ के सुभाष चौक पर भारतीय जनता पार्टी ने हूल दिवस के दौरान आदिवासियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। भाजपा रामगढ़ जिला कमेटी ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पुलिस प्रशासन आदिवासियों पर भी लाठियां बरसा रही: प्रवीण मेहता जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि राज्य की पुलिस प्रशासन आदिवासियों पर भी लाठियां बरसा रही है। भाजपा ने झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। कार्यक्रम में रणंजय उर्फ कुंटू बाबू और छोटन सिंह ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की निंदा की। इस दौरान धीरज कुमार साहू, राजू चतुर्वेदी और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *