गिरिडीह में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर चैंबर का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के लिए हुआ रवाना

भास्कर न्यूज |गिरिडीह जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार तथा कोलकाता, पटना सहित देश के प्रमुख नगरों के लिए सीधी रेल सेवा शुरू किए जाने की मांग को लेकर गिरिडीह जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल रविवार 14 दिसंबर को दिल्ली के लिए रवाना हुआ। यह प्रतिनिधिमंडल सांसद कोडरमा सह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार को केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष गिरिडीह जिले की लंबे समय से चली आ रही रेल संबंधी समस्याओं को रखेंगे तथा उनके समाधान के लिए प्रमुख रेल सेवाओं की स्वीकृति की मांग करेंगे। इसमें गिरिडीह से कोलकाता, पटना, दिल्ली और अन्य बड़े महानगरों के लिए सीधी ट्रेन सेवा, ट्रेनों की संख्या में वृद्धि, बेहतर समय-सारणी तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं। गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल में अमरजीत सिंह सलूजा, श्री प्रदीप अग्रवाल, गुणवंत सिंह मोंगिया, विकास खेतान एवं मुकेश जालान शामिल हैं। चैंबर का मानना है कि रेल सुविधाओं के सुदृढ़ होने से न केवल आम यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *