गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के पास गादी गांव में रविवार शाम वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई। एक अन्य महिला घायल हो गई। मृतका की पहचान सोनबाद पतारी गांव की 34 वर्षीय फुलवा देवी (पति- सुशील राय) के रूप में हुई है। घायल महिला 35 वर्षीय मनीता देवी (पति- जयदेव राय) हैं। घटना शाम 5 बजे की है। दोनों महिलाएं शौच के लिए खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान मौसम बिगड़ा। तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। दोनों महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों को गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में एक महिला मृत घोषित चिकित्सकों ने फुलवा देवी को मृत घोषित कर दिया। मनीता देवी की स्थिति नाजुक है। उनका इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, वज्रपात की आवाज से आसपास का इलाका थर्रा उठा। बेंगाबाद पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी वज्रपात की चेतावनी दी है। लोगों से खराब मौसम में खुले स्थानों पर न जाने की अपील की गई है।


