सरायकेला में पिकअप वैन पलटी, 20 लोग घायल:श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे सभी, 11 रेफर, वाहन में सवार थे 28 लोग

सरायकेला-खरसावां जिले में बड़ा थोलको के पास एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब कुलुपटांगा गांव से श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 28 लोग चाईबासा जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। अधिक भार के कारण वाहन संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया। 11 लोग टाटा मेन हॉस्पिटल भेजे गए अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 11 गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि शेष 9 घायलों का इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है। कई लोगों के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पांड्राशाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। प्रशासन घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था में लगा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *