गिरिडीह में सड़क हादसे में दो की मौत:वैन में छड़ लदे ट्रेलर ने मारी टक्कर, बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला

गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना ईसरी बाजार कलाली रोड के पास मारुति ओमनी में तेज रफ्तार छड़ लदे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। वहीं, दूसरी घटना असुरबांध के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। जबकि खाकी जंगल के पास शॉर्ट सर्किट से एक ट्रक जल गया। मृतकों की पहचान कलाली रोड निवासी ओमनी सवार चीकू कुमार पंडित (30) और बाइक सवार कुरपनिया निवासी पीयूष कुमार महतो (19) के रूप में की गई। ईसरी बाजार कलाली रोड के पास मारुति ओमनी में तेज रफ्तार छड़ लदे ट्रेलर की टक्कर इतनी तेज थी कि ओमनी के परखच्चे उड़ गए। वहीं, दूसरी घटना में असुरबांध के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पियूष ने दम तोड़ दिया। तीसरी घटना में बीती रात निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत खाकी जंगल के पास सीमेंट लदा ट्रक शॉर्ट सर्किट के कारण जल गया। स्थानीय ग्रामीण और निमीयाघाट पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *