धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडल बस्ती में गुरुवार को जमकर लाठी, डंडे और ईंट-पत्थर चले। इसमें लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है। जहां घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बरवाअड्डा स्थित मंडल बस्ती के एक परिवार पिलर उठवाने का काम करवा रहा था। तभी पड़ोसी से पिलर उठवाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों ओर से ईंट, पत्थर से हमला कर दिया गया। इसमें 6 लोग जख्मी हो गए। मारपीट में एक पक्ष से घायल महिला का आरोप है कि वहीं के रहने वाले लखी मंडल और उसके परिवार के लोगों ने मारपीट की है। इस मारपीट में उषा देवी के अलावे उनके पक्ष के षष्ठी मंडल, ओपिन मंडल, विषटू मंडल, जोत्स्ना मंडल, अनीश मंडल घायल हैं। जबकि दूसरे पक्ष से लखी मंडल घायल है। जख्मी उषा देवी ने बताया कि घर में दो मंजिला निर्माण कार्य चल रहा है। दूसरे पक्ष के लखी मंडल 5 इंच जगह छोड़कर दीवार उठाने का दबाव बना रहा था। जबकि 5 इंच जमीन पहले से ही छोड़ा जा चुका है। इससे पूर्व भी विवाद हो चुका है। वहीं, बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।


