गिरिडीह में 28.5 लाख की 380 पेटी शराब जब्त, बिहार ले जाई जा रही थी

बिहार में शराबबंदी के बाद झारखंड के रूट का इस्तेमाल कर शराब तस्करी लगातार जारी है। रांची, हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों से वाया गिरिडीह बिहार के विभिन्न जिलों में शराब बड़े पैमाने पर भेजी जा रही है। पिछले एक सप्ताह में गिरिडीह जिले से सवा करोड़ की नकली शराब जब्त की जा चुकी है। मंगलवार की रात डुमरी पुलिस ने 28.5 लाख की 380 पेटी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। यह खेप रांची से डुमरी–गिरिडीह होते हुए बिहार जा रही थी। तड़के सूचना मिलने पर एसपी के निर्देश पर डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई । टीम ने पीरटांड़–गिरिडीह मुख्य मार्ग से शराब से भरे ट्रक को पकड़ा और उसके साथ चल रही एक्सयूवी को भी जब्त किया। तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे राजस्थान और रांची से शराब लोड कर बिहार सप्लाई करते थे। जांच में पता चला कि ज्यादातर शराब स्प्रिट, कलर और पानी से लोकल स्तर पर तैयार की गई नकली शराब है। एक सप्ताह में 1530 पेटी नकली शराब जब्त इससे पहले 26 नवंबर को उत्पाद विभाग ने 50 लाख की नकली शराब पकड़ी थी, जो हरियाणा से गिरिडीह–देवघर वाया भागलपुर भेजी जा रही थी। ट्रक में आलू की बोरी के नीचे 800 कार्टन शराब छिपाई गई थी। इस कार्रवाई में पंजाब के 3तस्कर गिरफ्तार हुए थे। इस बीच, गिरिडीह सर्किट हाउस में जब्त शराब की 350 पेटी चोरी कर पुनः बिहार भेजने के मामले का भी खुलासा हुआ। उत्पाद विभाग ने मुख्य आरोपी शशि सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। कुल मिलाकर एक सप्ताह में 1530 पेटी शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार चालक रोहित गोप खूंटी का रहने वाला है तस्करी गिरोह का सरगना रांची का 35 वर्षीय राहुल शर्मा उर्फ बालमुकुंद कुमार निराला उर्फ महादेव गणेश है। इसके खिलाफ झारखंड के कई थानों में केस दर्ज हैं। कार्रवाई में पकड़ाया एक्सयूवी चालक रोहित गोप प्रेमनगर (खूंटी) का रहने वाला है, ट्रक चालक राजस्थान के भरतपुर का है। रांची का राहुल शर्मा है गैंग का मास्टरमाइंड, कई जिलों में दर्ज हैं केस

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *