डीसी व एसएसपी ने अलबर्ट एक्का व डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धासुमन अर्पित किया

रांची | परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री तथा वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने अल्बर्ट एक्का चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने 1971 के युद्ध में अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और वीरता का परिचय देकर देश की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनका बलिदान युवाओं और देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। इसके बाद इन्होंने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर राजेंद्र चौक स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *