गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की पल्सर बाइक और एक ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद की है। खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 9 जुलाई को परसन ओपी क्षेत्र के केन्दुआ मोड़ से वरुण कुमार यादव की पल्सर बाइक चोरी हुई थी। पुलिस ने 11 जुलाई को चोरी की बाइक करन कुमार सिंह के पास से बरामद की। वादी ने बाइक की पहचान की और प्राथमिकी दर्ज कराई। दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा थाने में कांड संख्या 87/25 के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरिडीह एसपी के निर्देश पर गठित जांच टीम ने करन कुमार सिंह की निशानदेही पर दो अन्य आरोपी सुजीत कुमार सिंह और सुखदेव यादव को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बाइक चोरी की बात स्वीकार की है। सुखदेव यादव के पास से एक ग्लैमर बाइक भी बरामद की गई है। सभी तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


