गिरीश को मिला शिक्षक साहित्य साधक सम्मान

गरियाबंद| शासकीय प्राथमिक शाला खट्टी में पदस्थ सहायक शिक्षक गिरीश शर्मा को शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षक साहित्य साधक सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षक साहित्य परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा प्रेमरत्न मैरिज पैलेस राजिम में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू और राजिम विधायक रोहित साहू के उपस्थित में गिरीश शर्मा को सम्मानित करते हुए यह सम्मान पत्र प्रदान किया। इस दौरान पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी आदि माौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *