लोगों को एचआईवी एड्स से जागरूक किया

धमतरी| बीसीएस पीजी कॉलेज धमतरी के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने “एचआईवी-एड्स जागरूकता अभियान’ के तहत ग्राम- रत्नाबांधा और ग्राम मुजगहन में डोर-टू-डोर संपर्क संपर्क। 115 से अधिक घरों में जाकर उन्हें एचआईवी-एड्स के संक्रमण के बारे में, उसके रोकथाम के उपायों व एचआईवी-एड्स के जांच एवं उसके इलाज के लिए आवश्यक तरीकों से संबंधित जानकारी ग्रामवासियों को दी। स्वयंसेवकों ने लोगों को बताया कि एचआईवी-एड्स से संबंधित यदि जानकारी अधिक जानकारी 1097 पर कॉल कर मिल सकती है। बताया कि एचआईवी-एड्स की जांच पूर्णता निशुल्क रूप से जिला अस्पताल धमतरी में उपलब्ध है। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक के निर्देशानुसार व जिला अस्पताल धमतरी के माध्यम से रेड रिबन क्लब प्रभारी प्रो. निरंजन कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान स्वयंसेवक संदीप, महिमा, गौरा, दिव्या महार, परमानंद, लोचन, साहिला परवीन, रुद्राणी यादव, प्रतिभा, दामिनी व अन्य रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *