गिरौदपुरी में सालभर भरे रहने वाले कुंड के दर्शन

भास्कर न्यूज | करही बाजार करहीबाजार स्थित महामाया स्कूल के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के तहत गिरौदपुरी धाम ले जाया गया। इस दौरान छात्रों ने बाबा गुरु घासीदास के जन्म स्थल में बने कुतुबमीनार और लगभग 8 फीट ऊंचा जैतखांभ देखा। साथ ही मंदिर का दर्शन भी कराया गया। छात्रों ने गिरौदपुरी में स्थित चरण कुंड और अमृत कुंड का दर्शन किया। खास बात यह है कि इन कुंडों का जल पूरे साल कभी नहीं सूखता। छात्रों को 8 किमी दूर स्थित छाता पहाड़ के भी दर्शन कराए गए। यह स्थान सतनाम पंथ के आरंभिक स्थल और सतनामी समाज के तीर्थ स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। दूर-दूर से लोग इसे देखने आते हैं। छात्रों ने यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद उठाया। शिक्षक और शिक्षिकाओं ने हर जगह के इतिहास और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महामाया स्कूल के संचालक अमित यादव के अनुसार, हर वर्ष छात्रों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया जाता है। इस साल गिरौदपुरी धाम को चुना गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *