बैटर शुभमन गिल को इंग्लैंड दौरे पर उपकप्तान बनाया जा सकता है। IPL के मौजूदा सीजन के खत्म होने के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है। जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। यह दौरा 20 जून से शुरू होकर 31 जुलाई तक चलेगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अब तक नहीं किया गया है। इस बात की संभावना है कि मई के दूसरे सप्ताह तक BCCI टीम का ऐलान करेगा। बोर्ड ऐसा उपकप्तान चाहता है जो सभी मैच खेले
इससे पहले, इंडियन एक्सप्रेस को एक BCCI सूत्र ने बताया, हम ऐसा खिलाड़ी चाहते हैं जो सभी पांच टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध हो और उसे उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी जाए। जसप्रीत बुमराह सभी पांच मैच नहीं खेलेंगे, इसलिए हम अलग-अलग मैचों के लिए अलग-अलग उपकप्तान नियुक्त नहीं करना चाहते। बेहतर होगा कि कप्तान और उपकप्तान तय हों और सभी पांच टेस्ट मैच खेलें। बुमराह का सभी मैच खेलना मुश्किल
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह इस दौरे पर सभी पांच टेस्ट मैच शायद ही खेलें। वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत सिलेक्टर्स ये फैसला ले सकते हैं। ऐसे में बुमराह को इस सीरीज के लिए उपकप्तानी की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। किसी युवा खिलाड़ी को उपकप्तान चाहते हैं सिलेक्टर्स
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय सिलेक्टर्स किसी युवा खिलाड़ी को उपकप्तान बनाना चाहते हैं, जो आगे चलकर टीम का नेतृत्व भी करे। ऐसे में शुभमन गिल को इस दौरे पर भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है। शुभमन IPL 2025 में गुजरात टाइटंस (GT) की कप्तानी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हो गए थे बुमराह
बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे (बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी) पर सभी पांच टेस्ट मैच खेले थे, इस सीरीज में वे उपकप्तान थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। सीरीज के आखिरी टेस्ट में इंजर्ड हो गए थे। तब बुमराह की इंजरी की वजह ज्यादा वर्कलोड बताया गया था। बैक इंजरी के चलते बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं खेल पाए थे। हालांकि उन्होंने फिट होकर IPL 2025 में शानदार वापसी की है। वे मुंबई इंडियंस (MI) के लिए अब तक 7 मैच खेलकर 11 विकेट लिए हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बुमराह का प्रदर्शन रोहित ही कप्तानी कर सकते हैं
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जून में होने जा रहे इंग्लैंड दौरे में भारतीय टीम की कप्तानी कर सकते हैं। दरअसल, इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया और पिछले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठने लगे थे। इतना ही नहीं, चैंपियंस ट्रॉफी के बाद उन्हें कप्तानी से हटाने की बातें भी होने लगी थी। लेकिन, रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है।


