धनबाद के झरिया में देव प्रभा आउटसोर्सिंग बस्ताकोला साइड फेस में सोमवार सुबह एक अज्ञात शव मिला। मजदूरों ने सबसे पहले शव को देखा। उन्होंने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। टीम ने सावधानीपूर्वक शव को बाहर निकाला शव दुर्गम स्थान पर फंसे होने के कारण बीसीसीएल की माइंस रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम ने सावधानीपूर्वक शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही बीसीसीएल के अधिकारी और झरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन का मानना है कि यह हत्या का मामला हो सकता है। उनका कहना है कि साक्ष्य मिटाने के लिए हत्या के बाद शव को खदान में फेंका गया होगा। पुलिस आत्महत्या की संभावना की भी जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया झरिया थाना प्रभारी के अनुसार, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटा रही है।


