बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में सोमवार को कोनार नदी में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान राजा बाजार निवासी 32 वर्षीय सगीर अंसारी के रूप में हुई। सगीर पिछले दो दिनों से लापता था। स्थानीय निवासी खिरुधर महतो सुबह नदी में नहाने पहुंचे। उन्होंने कुछ महिलाओं को नदी किनारे चर्चा करते देखा। महिलाओं ने बताया कि नदी में एक शव बह रहा है। खिरुधर ने नदी में कूदकर शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। मानसिक रूप से बीमार था युवक एसआई पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मंजूर आलम के अनुसार, सगीर मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। बीटीपीएस डैम के पानी में गिर गया प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि मानसिक असंतुलन के कारण सगीर बीटीपीएस डैम के पानी में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों को किसी आपराधिक साजिश की आशंका नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


