गिवअप अभियान में अब 28 फरवरी तक हटवा सकेंगे नाम:खाद्य सुरक्षा योजना में 1.82 लाख नए लाभार्थी जुड़े, 2.01 लाख नाम लिस्ट से हटाए

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के तहत पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने और अपात्र लाभार्थियों को हटाने की राज्य सरकार की मुहिम के तहत जिले में अब तक 2 लाख 1224 अपात्र लोग लिस्ट से बाहर किए जा चुके हैं। वहीं एक लाख 82 हजार 69 नए पात्रों को योजना में शामिल किया गया है। अपात्र लोग 28 फरवरी तक इस योजना से स्वेच्छा से नाम हटवा सकते हैं। जिला रसद अधिकारी मोहनलाल देव ने बताया कि विभागीय छंटनी, केवाईसी लंबित रहने, ‘गिव-अप’ अभियान और प्रवर्तन अधिकारियों की कार्यवाही से जिले में योजना की तस्वीर पूरी तरह बदलती दिख रही है। अभियान के तहत अपात्र लोग स्वयं सामने आकर योजना से नाम वापस ले रहे हैं। यदि इसके बाद भी अपात्रता की श्रेणी में आने वाले परिवार राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा से अपना नाम नहीं हटवाते तो उनसे वसूली की कार्रवाही की जाएगी। साथ ही उनका नाम चिह्नित कर अपील के माध्‍यम से प्रवर्तन अधिकारी या निरीक्षक के माध्‍यम से एसडीएम द्वारा हटा दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *