नई सड़क व्यापार मंडल ने पौष बड़ा महोत्सव आयोजित किया:योगेन्द्र वर्मा ने परंपराओं को जीवंत रखने का संदेश दिया

चूरू शहर के नई सड़क व्यापार मंडल ने शुक्रवार को पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों ने भाग लिया। महोत्सव में राहगीरों और व्यापारियों को पौष बड़े का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे लोगों ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। इस आयोजन का उद्देश्य समाजसेवा, आपसी सौहार्द और पुरानी परंपराओं को जीवंत रखना था। नई सड़क व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा ने बताया कि यह महोत्सव पुरानी परंपराओं को संजोकर रखने के लिए आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सभ्यता और संस्कृति को जीवित रखने के लिए ऐसे आयोजन समय-समय पर करने चाहिए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजू मिस्त्री, मनीष कुमावत, आनंद राठी, संजय जांगिड़, मनोज, टीपू खान, जमील खान, किशन, डूंगर और नितेश सहित कई लोगों ने सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *