गीता एक महान ग्रंथ है जो जीवन जीने की कला सिखाती है: पुष्पेंद्र चंद्राकर

भास्कर न्यूज | कलंगपुर ग्राम चिचबोड़ में कोसरिया यादव समाज सर्किल चिचबोड़ के तत्वाधान में गीता महोत्सव एवं यादव मिलन समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। समापन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर उपस्थित रहे। संबोधित करते हुए चंद्राकर ने गीता के सार को जीवन में उतारने और यादव समाज की एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गीता एक महान ग्रंथ है जो जीवन जीने की कला सिखाती है और भगवान कृष्ण का संदेश आज के समय में और भी प्रासंगिक है। उन्होंने यह भी कहा कि यादव समाज का मिलन समारोह सामाजिक सौहार्द और एकजुटता का प्रतीक है, जो भारतीय संस्कृति की नींव को मजबूत करता है। इस अवसर पर समाज के बुजुर्गों ने युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष यादव महासभा हिमन यादव, पवन यादव, ओमप्रकाश यादव, गिरेंद्र यादव, अशोक यादव, शंभू कैलाश यादव, मधुलता यादव, सरिता यादव, कमलेश्वरी यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *