सिटी रिपोर्टर | बोकारो चिन्मय विद्यालय बोकारो में गीता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। प्रतियोगिता में 120 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी वाचन कला और स्मरण करने की शक्ति का बेहतर प्रदर्शन किया। 36 विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चिन्मय मिशन बोकारो की आचार्या स्वामिनी संयुक्तनंदा सरस्वती, चिन्मया विद्यालय के अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, कोषाध्यक्ष रावत, सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा, उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार और कार्यक्रम के समन्वयक श्री संजीव मिश्रा उपस्थित रहे। निर्णायक मंडली ने उच्चारण, प्रस्तुति आदि के आधार पर विजेता प्रतिभागियों का चयन किया। हर ग्रुप के विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।


