पाली शहर के निकट स्थित हाथलाई गांव में मामाजी महाराज के मंदिर दर्शन के लिए आए गुंदोज मंडल के अध्यक्ष मांगू सिंह डेंडा का ग्रामीणों ने रविवार को स्वागत किया। राजस्थान नर्सिंग यूनियन पाली के जिलाध्यक्ष केशरसिंह चौहान ने बताया कि गुंदोज मंडल के अध्यक्ष मांगू सिंह डेंडा का साफा और माला पहनाकर बहुमान किया गया। इस दौरान हाथलाई बूथ अध्यक्ष लाल सिंह, हरिराम पटेल रूपावास, कुपाराम , रघुनाथ सिंह, महावीर सिंह सहित कई जने मौजूद रहे।


