भास्कर न्यूज |गुआ किरीबुरू प्रोस्पेक्टिंग चौक के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा गिरी। हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना बीती रात या सोमवार की सुबह की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया। भास्कर न्यूज | सरायकेला सरायकेला प्रखंड के मुंडाटांड़ पंचायत भवन में सोमवार को धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत शिविर लगाकर केंद्र व राज्य सरकार की कई योजनाओं से लोगों को जोड़ा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड के उपप्रमुख वासुदेव महतो उपस्थित रहे, इसके अलावा पंचायत के मुखिया दशरथ माहाली, प्रखंड विकास पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान 22 लाभुकों को जॉब कार्ड, दो लाभुकों को वृद्धावस्था पेंशन योजना की स्वीकृति की गई तथा तीन लाभुकों को ऑन द स्पॉट इंडिया पोस्ट अकाउंट बैंक में अकाउंट खोला गया तथा इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 19 लोगों का स्किल सेल टेस्ट किया गया। शिविर में उप प्रमुख वासुदेव महतो ने ग्रामीणों से कहा कि वह सभी योजनाओं का लाभ लें।


