भास्कर न्यूज | चाईबासा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम खेल प्रेमी समिति की ओर से विभिन्न खेलों में उभरते छह खिलाड़ियों को टाटा रोड स्थित रेस्टोरेंट में एक समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में फुटबॉल से जयपाल सिरका, बॉक्सिंग से कनिष्का कुमारी गोराई, बैडमिंटन से यशवर्धन जोशी, तीरंदाजी से अंजलि पूर्ति , शतरंज से मनीष शर्मा, योगासन से दीक्षा स्वर्णकार शामिल है। सभी को डॉ सौम्य सेन गुप्ता, डॉ शिव कुमार प्रसाद, आशीष बिरुआ, काबु दत्ता तथा गारदी मुंडा ने सम्मानित किया। अध्यक्ष देव कुमार बनर्जी ने कहा लगातार तीन वर्षो से कार्यक्रम का आयोजन कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैसे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है जो अपने शहर, राज्य और देश के लिए विभिन्न खेलों में जौहर दिखा रहे हैं। इस मौके पर संरक्षक आशीष बिरूवा,संरक्षक काबू दत्ता,संरक्षक गरदी मुंडा, राजू चरण, मतलूब आलम, दिवाकर गोप,दुलाल, राकेश गोप,सुरेंन टोपनो,जनक गोप,सुशील महापात्रो, गंगाधर नाग, अशोक जोशी, राजेश बारी, सुमित विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।


