भास्कर न्यूज | हजारीबाग झंडा चौक स्थित सांसद कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय जन संघ के संस्थापक व अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रहे डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस सोमवार को मनाया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिले के सभी 26 मंडलों में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। सिंह ने अपने संबोधन में कहा की 370 धारा कश्मीर से समाप्त कर प्रधानमंत्री ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है। कार्यक्रम को प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुदेश चंद्रवंशी एवं हरीश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया और उन्होंने विस्तार पूर्वक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनी एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। मौके पर जय नारायण प्रसाद, रेणुका साहू ,मनोरमा राणा, सत्यभामा शर्मा, किशोरी राणा, विजय वर्मा ,दामोदर साहू , राकेश वर्मा ,बंटी तिवारी ,जयप्रकाश, राजेश राणा ,अमन कुमार, धर्मेंद्र कुमार यदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मंत्री जय नारायण प्रसाद ने दी।


