गुजरात की महिला डॉक्टर की सुपारी लेकर हत्या की योजना:15 लाख की सुपारी लेने वाले 6 शूटर गिरफ्तार; पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

पिलानी पुलिस ने एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने गुजरात की एक महिला डॉक्टर की हत्या की 15 लाख रुपये की सुपारी लेकर हत्या को अंजाम देने से पहले ही पूरी घटना का भंडाफोड़ कर दिया।इस मामले में कुल 6 आरोपी शूटर गिरफ्तार किए गए हैं। एसपी बृजेश उपाध्याय ने बताया कि लिखवा ठेके पर फायरिंग के मामले में हिमांशु की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर हत्या की सुपारी के लिए खरीदे गए हथियार बरामद किए गए। बरामद किए गए। जिसमें 01 पिस्टल, 07 ज़िंदा कारतूस, और 4 खाली कारतूस के खोल बरामद किए गए। आकाश और मनोज को जयपुर से गिरफ्तार किया गया। अनुज शर्मा को वडोदरा, गुजरात से दस्तयाब किया गया। भूपेन्द्र को पिलानी से दस्तयाब किया गया। इस प्रकार, गुजरात, उत्तर प्रदेश और जयपुर जाकर कड़ी दर कड़ी जोड़कर पुलिस ने इस बड़ी हत्या की योजना का पर्दाफाश कर दिया। ऐसे हुआ घटना का खुलासा पिलानी पुलिस को 21-11-2025 को लिखवा ठेके पर बदमाशों द्वारा रंगदारी के लिए फायरिंग किए जाने की सूचना मिली थी। इस मामले की जांच के दौरान, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू की और तकनीकी तथा मानव खुफिया जानकारी (ह्यूमन इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल किया। फायरिंग की घटना में शामिल होने के शक पर हिमांशु जाट निवासी नरहड़ को हिरासत में लिया गया। पुलिस हिरासत में हिमांशु जाट से दो दिनों तक कड़ी पूछताछ की गई। पूछताछ में हिमांशु ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि फायरिंग के अलावा, वे लोग गुजरात में एक महिला डॉक्टर की हत्या की सुपारी लेकर आए थे। * सुपारी का विवरण: हिमांशु ने बताया कि उसे और उसके साथी सचिन मेघवाल को 15 लाख रुपये की सुपारी मिली थी। यह सुपारी भूपेन्द्र मेघवाल के माध्यम से अनुज शर्मा को दी गई थी, जिसे आगे इन लोगों को हत्या के लिए सौंपा गया। हत्या की योजना और हथियारों की खरीद हत्या की योजना: सुपारी की बड़ी रकम को देखकर हिमांशु और सचिन ने हत्या के लिए हाँ कर दी और इसमें मनोज वाल्मीकि और आकाश वाल्मीकि को भी शामिल कर लिया। हत्या को अंजाम देने के लिए अनुज शर्मा से हथियार खरीदने के लिए 1 लाख रुपये अग्रिम राशि ली गई। अग्रिम राशि मिलने पर, मनोज और आकाश ने जयपुर में अपने एक यूपी के साथी से हथियार खरीदे। गुजरात में रेकी (जासूसी) का प्रयास * हथियार मिलने के बाद, हिमांशु, आकाश, मनोज और सचिन मनोज की कार से गुजरात पहुँचे, जहाँ उन्हें अनुज शर्मा मिला। अनुज शर्मा ने इन आरोपियों को मर्डर के लक्ष्य की फोटो दिखाई और घटनास्थल की रेकी (जासूसी) करवाई। घटनास्थल के आस-पास सुरक्षा और कैमरे होने के कारण पकड़े जाने के डर से आरोपी उस वक्त घटना को अंजाम दिए बिना ही वापस अपने गाँव लौट आए। सुपारी देने वाले लोगों ने जल्द ही मर्डर करने का दबाव बनाया, जिस पर आरोपियों ने अपने एक दोस्त की शादी के बाद वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। इन्हें गिरफ्तार किया * मनोज मेघवाल (उम्र 30 साल, निवासी पाथड़िया, पिलानी) * आकाश उर्फ बिट्टू (उम्र 21 साल, निवासी पाथड़िया, पिलानी) * सचिन उर्फ कालु (उम्र 24 साल, निवासी लिखवा, पिलानी) * हिमांशु जाट (उम्र 19 साल, निवासी नरहड़, पिलानी) * भूपेन्द्र कुमार (उम्र 20 साल, निवासी लिखवा, पिलानी) * अनुज शर्मा (उम्र 22 साल, निवासी पिलोद, सूरजगढ़)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *