दो पुराने मामलों में तीन बदमाश गिरफ्तार:दो जेल से, एक राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में पकड़ा गया

धौलपुर पुलिस ने दो पुराने मामलों में वांछित चल रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपियों को छह साल पुराने एक मामले में, जबकि एक अन्य को छह महीने पुराने पुलिस मुजामत (पुलिस के काम में बाधा डालने) के प्रकरण में पकड़ा गया है। बसईडांग थाना पुलिस ने छह वर्ष पुराने एक मामले में दस्यु केशव और शीशराम गुर्जर को गिरफ्तार किया है। ये दोनों टपुआ सायपुर, थाना सोने का गुर्जा, धौलपुर के निवासी हैं। इन पर राम, बंटी और गब्बर सिंह के साथ मिलकर परिवादी लक्ष्मण उर्फ बालू निवासी सुखसिंह का पुरा को चुनाव न लड़ने की धमकी देने और मारपीट करने का आरोप है। यह मामला प्रकरण संख्या 58/2019 के तहत दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से गिरफ्तार किया गया। इसी अभियान के तहत, बसईडांग थाना पुलिस ने छह माह पूर्व के पुलिस मुजामत के एक अन्य प्रकरण में वांछित आरोपी देशराज को भी गिरफ्तार किया है। देशराज को प्रकरण संख्या 26/2025, धारा 189(2), 132, 262 BNS के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर जिले में वांछित अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ कमल कुमार और वृत्ताधिकारी बाड़ी महेंद्र कुमार के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई को बसईडांग थानाधिकारी दुर्ग सिंह उनि और उनकी टीम ने अंजाम दिया। टीम में भगवान सिंह (हेड कॉन्स्टेबल 706), अजय कुमार (हेड कॉन्स्टेबल 717), उमेश शर्मा (कॉन्स्टेबल 1023), मनोज (कॉन्स्टेबल 1041), हरिओम (कॉन्स्टेबल 1028), नत्थन (कॉन्स्टेबल 284) और जयकुमार (कॉन्स्टेबल 95) शामिल थे। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में वांछित अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान लगातार जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *