गुजरात के भुज में पाकिस्तान का हमला:बॉर्डर से लगे ध्रुफी गांव के पास एक ड्रोन को मार गिराया गया, जवाबी हमले के बाद तीन ड्रोन वापस भागे

गुजरात के भुज में शुक्रवार की रात अंधेरा होते ही पाकिस्तान ने ड्रोन हमला कर दिया। हालांकि, भारतीय आर्मी के डिफेंस सिस्टम ने उन्हें आसमान में ही उड़ा दिया। भारतीय सेना के जवाबी हमले से तीन ड्रोन वापस लौट गए। बॉर्डर से लगे ध्रुफी गांव में एक ड्रोन का मलबा नजर आया, जिसे एयरफोर्स ने अपने कब्जे में ले लिया है। सरक्रीक बॉर्डर के पास तीन ड्रोन देखे गए
शनिवार सुबह सरक्रीक बॉर्डर के पास तीन ड्रोन भारतीय सीमा में आते देखे गए थे। हालांकि, ये ड्रोन फिर गायब हो गए थे। रात करीब 11 बजे कच्छ की उत्तरी सीमा पर कुंवर बेट के पास भी ड्रोन देखे गए। यह वही जगह है, जहां गुरुवार सुबह एक ड्रोन मार गिराया गया था। गुजरात के भुज जिले के गांवों में हुए पाकिस्तानी हमलों की तीन तस्वीरें… कांडला से 15 किमी दूर भारत-पाकिस्तान जंग के हालात पर हर अपडेट पढ़िए नीचे ब्लॉग में…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *