महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती:कोंडागांव में पूर्व सैनिकों ने युवाओं को वीरता और बलिदान की सीख दी; देशभक्ति के लगाए नारे

कोंडागांव जिले में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद परिसर ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गुंजायमान हो उठा। परिषद के जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय आत्मसम्मान और स्वतंत्रता के प्रतीक हैं। वे केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हैं। निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को यादव ने महाराणा प्रताप के साहस और बलिदान से सीख लेने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए महाराणा प्रताप जैसा समर्पण आवश्यक है। कार्यक्रम में बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा और कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती मौजूद रहे। साथ ही सदस्य रतिराम शोरी, कई पूर्व सैनिक और प्रशिक्षार्थी युवा भी शामिल हुए। समारोह में देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण माहौल ने युवाओं को वीरता का सच्चा अर्थ समझाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *