गुटबाज किनारे, युवाओं में उम्मीद की ‘किरण’:प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने घोषित की नई कार्यकारिणी, किसी और विधायक को जगह नहीं

छत्तीसगढ़ भाजपा की नई टीम तैयार हाे गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की टीम में युवाओं में उम्मीद जताई गई है। एक-दाे बड़े नामों काे छोड़ दिया जाए, ताे 47 लाेगाें की टीम में अधिकांश नए चेहरों काे जगह दी गई है। टीम तैयार करने में इस बात पर खास ध्यान दिया गया है कि गुटबाजों को दूर रखा जाए। सिंह देव इसी साल 17 जनवरी काे दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बने थे, उसके बाद से ही भाजपा की नई कार्यकारिणी काे लेकर कयास लगाए जा रहे थे।
नई टीम में गुटबाजी काे हवा देने वाले नेताओं काे हटा दिया गया है। सिंह देव की इस टीम में आठ उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 1 मुख्य प्रवक्ता, 12 प्रवक्ता, 1 कोषाध्यक्ष तथा एक-एक कार्यालय मंत्री व सह कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। नई टीम में सबसे खास बात यह रही कि किरण देव जो खुद विधायक भी हैं, उन्हें छोड़कर एक भी विधायक को इस बार संगठन में जगह नहीं दी गई है। डीएमएफ का मुद्दा उठाकर सुर्खियों में आए रवि भगत की कार्यकारिणी से छुट्टी नई टीम में दो सांसदों संतोष पाण्डेय को मुख्य प्रवक्ता और रूप कुमारी चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, नंदन लाल जैन को अब उपाध्यक्ष बना दिया गया है। उनकी जगह राम गर्ग कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। भास्कर ने 2 अगस्त को ही बता दिया था कि नई टीम में चार के बजाय 3 महामंत्री होंगे और यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और नवीन मारकंडे को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मंजूरी के बाद प्रदेश अध्यक्ष सिंहदेव की इस सूची में उन सभी नामों की छुट्टी हो गई है, जिनका किसी गुट से नाता था या जो बंगला परिक्रमा में भरोसा रखते थे। इसी प्रकार हाल ही में डीएमएफ का मुद्दा उठाकर विवाद की स्थिति पैदा करने वाले रवि भगत की भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष से छुट्टी हो गई है। उनकी जगह राहुल टिकरिहा काे भाजयुमो का नया अध्यक्ष बनाया गया है। ये बड़े नाम जिन्हें कार्यकारिणी से हटाया गया राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा, कृष्णमूर्ति बांधी, अनुराग सिंह देव, संजय श्रीवास्तव, लक्ष्मी वर्मा, मधुसूदन यादव, लखनलाल देवांगन, भूपेन्द्र सवन्नी, निर्मल सिन्हा, जगदीश (रामू ) रोहरा, नरेश गुप्ता, केदारनाथ गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, रवि भगत शामिल हैं। जातिगत-क्षेत्रीय संतुलन, मोर्चा-प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी बदले: सूची में ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग सभी को जगह दी गई है। टीम में बस्तर से लेकर सरगुजा तक सभी क्षेत्र के लाेगाें काे पदाधिकारी बनाया गया है। मोर्चा-प्रकोष्ठ के अध्यक्षों काे भी बदल दिया गया है। भविष्य की तैयारी महिलाओं को भी मौका…मोर्चा-प्रकोष्ठों की टीम भी होगी तैयार भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में इस बार महिलाओं की संख्या ज्यादा है। इनमें रूपकुमारी चौधरी और रंजना साहू को उपाध्यक्ष, संध्या परघनिया, विद्या सिदार, हर्षिता पांडेय और ऋतु चौरसिया को मंत्री तथा दो महिलाओं किरण बघेल और शताब्दी पांडेय को प्रवक्ता बनाया गया है। प्रदेश की नई टीम घोषित होने के बाद अब मोर्चा प्रकोष्ठों की नई टीम के लिए कवायद शुरू की जाएगी। इसके तहत युवा मोर्चा, महिला मोर्चा पर फोकस सबसे ज्यादा रहेगा। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव तक यही टीम काम करेगी इसलिए उन्हें नई टीम तैयार करने के लिए जल्द ही एक्सरसाइज शुरू करने के लिए कहा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *