सवाई माधोपुर| उपखंड मुख्यालय बौली के गुडला चंदन से राठोद जाने वाली मुख्य सड़क पर हमेशा गंदा पानी और कीचड़ होने के कारण राहगीर और सड़क के आसपास रहने वाले ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। मुख्य सड़क के पास बनी नाली क्रॉस अवरुद्ध है। नालियों की सफाई के अभाव से गंदा पानी मुख्य सड़क पर आ रहा है। कीचड़ होने एवं नल की सुविधा न होने के कारण पूरी सड़क कीचड़ से भरी रहती है, जिससे आवागमन में असुविधा होती है। – मनराज मीना, गुडला चन्दन


