दक्षिण पीठाधीश्वर नानिज धाम, र|ागिरी महाराष्ट्र के रामानंदाचार्य स्वामी नरेंद्रचार्य द्वारा लिखित श्री लीलामृत ग्रंथ पर आधारित प्रवचन का आयोजन 23 सितंबर से गुढ़ियारी में किया जा रहा है। प्रवचनकर्ता रोहित मोडे होंगे। यह कथा 25 सितंबर तक महेश भवन गुढ़ियारी में होगी। इस दौरान भक्तों को रामानंदाचार्य नरेंद्रचार्य के चरण पादुका के दर्शन होंगे। साथ ही तीनों दिन दिव्य रासलीला और महाप्रसादी का वितरण होगा।


