श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में सामूहिक सामयिक व नवकार जाप 23 सितंबर को किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् जिनमणि प्रभसूरिश्वर द्वारा महालक्ष्मीजी की सूरि मंत्र की 25 दिवसीय पीठिका शुरू की गई है। इसी के तहत खरतरगच्छ महिला परिषद द्वारा सामूहिक सामयिक मंदिर परिसर में शाम 7 बजे से किया जाएगा। परिषद की मंजू कोठारी ने बताया कि सामयिक के साथ ही एक लाख नवकार महामंत्र का जाप भी होगा।


