सेंट जोसफ महागिरजाघर में मंगलवार को पुरोहिताभिषेक समारोह होगा। इसमें डीकन रेवरेंड फादर आनंद और डीकन रेवरेंड फादर बलुदु का पुरोहित पद पर अभिषेक होगा। समारोह सुबह 10 बजे से शुरू होगा। आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर यह पवित्र संस्कार संपन्न करेंगे। इस मौके पर प्रदेशभर के फादर, डीकन, ब्रदर, सिस्टर्स, समाज प्रमुख आदि शामिल होंगे। दोनों डीकन धार्मिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद रायपुर में धर्म सेवकाई दे रहे थे।


